आधार कार्ड भारत का सबसे महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेज है। अगर आपका आधार कार्ड खो गया है या आपको डिजिटल कॉपी चाहिए, तो आप इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
आधार कार्ड डाउनलोड करने का तरीका
- uidai.gov.in पर जाएं
- "Download Aadhaar" पर क्लिक करें
- अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालें
- Security Code भरें
- "Send OTP" पर क्लिक करें
- रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए OTP को डालें
- "Download Aadhaar" पर क्लिक करें
E-Aadhaar का पासवर्ड
डाउनलोड किया गया PDF पासवर्ड-प्रोटेक्टेड होता है। पासवर्ड आपके नाम के पहले 4 अक्षर (बड़े अक्षरों में) और जन्म का साल होता है।
उदाहरण: अगर नाम RAJESH है और जन्म साल 1990 है, तो पासवर्ड होगा: RAJE1990
स्रोत: UIDAI आधिकारिक वेबसाइट