रात को बिस्तर पर जाने के बाद घंटों तक मोबाइल स्क्रॉल करना और दिमाग में विचारों का बवंडर चलना आज की सामान्य समस्या बन चुका है। लेकिन हॉवर्ड ट्रेंड डॉक्टर एंड्रयू वेल की 4-7-8 ब्रीदिंग एक्सरसाइज नर्वस सिस्टम को कुछ ही मिनटों में शांत कर गहरी नींद लाने में अचूक साबित होती है।
4-7-8 तकनीक कैसे काम करती है?
- 4 सेकंड: नाक से धीरे-धीरे गहरी सांस अंदर खींचें।
- 7 सेकंड: अपनी सांस को फेफड़ों में रोक कर रखें (Hold your breath)।
- 8 सेकंड: मुंह से सीटी जैसी आवाज निकालते हुए पूरी सांस बाहर छोड़ें।
इस चक्र को लगातार 4 बार दोहराएं। इससे दिल की धड़कन धीमी होती है और दिमाग को संकेत मिलता है कि शरीर अब सोने के लिए तैयार है।
सोने से 1 घंटे पहले ये 2 काम जरूर करें
- मोबाइल और लैपटॉप की नीली रोशनी (Blue Light) मेलाटोनिन हार्मोन को रोकती है, इसलिए सोने से 45 मिनट पहले स्क्रीन ऑफ कर दें।
- कमरे में हल्का अंधेरा और तापमान ठंडा रखें।
यह भी पढ़ें: सुबह गुनगुना पानी पीने के फायदे