कई बार गलती से फोन से जरूरी पारिवारिक या दस्तावेजी तस्वीरें डिलीट हो जाती हैं। लेकिन ज्यादातर मामलों में वे फोन से तुरंत हमेशा के लिए गायब नहीं होती हैं।
\n\n1. गैलरी का Trash / Recycle Bin चेक करें
\nसभी आधुनिक एंड्रॉयड फोन में रीसायकल बिन होता है। गैलरी ऐप खोलें → एल्बम (Albums) में नीचे जाएं → Trash / Recently Deleted पर टैप करें। वहाँ आपकी फोटो मिलेगी, उसपर क्लिक करके 'Restore' कर लें।
\n\n2. Google Photos का 'Trash' फोल्डर
\nयदि आपका फोन गूगल फोटोज से सिंक है, तो Google Photos ऐप खोलें → Library → Trash / Bin में जाएं। वहाँ से 60 दिन पुरानी फोटो भी वापस आ जाती है।
\n\n3. DiskDigger फोटो रिकवरी ऐप
\nअगर ट्रैश से भी फोटो डिलीट हो चुकी है, तो प्ले स्टोर से DiskDigger ऐप डाउनलोड करके 'Basic Photo Scan' चलाएं। यह फोन की आंतरिक मेमोरी से फोटो रिकवर कर देता है।