रसोई में गैस सिलेंडर खत्म होने पर अब गैस एजेंसी जाने की जरूरत नहीं है। भारत की तीनों प्रमुख तेल कंपनियों (Indane, Bharat Gas, HP Gas) ने ग्राहकों के लिए व्हाट्सएप चैटबॉट और मिस्ड कॉल सर्विस शुरू की है, जिससे आप मात्र 10 सेकंड में अपने रजिस्टर्ड फोन से नया सिलेंडर बुक कर सकते हैं और डिलीवरी बॉय को ऑनलाइन पेमेंट भी कर सकते हैं।
WhatsApp से गैस सिलेंडर बुक करने के आधिकारिक नंबर
- Indane Gas (इंडियन): अपने रजिस्टर्ड मोबाइल से 7588888824 पर WhatsApp में
REFILLलिखकर भेजें। - Bharat Gas (भारत गैस): व्हाट्सएप नंबर 1800224344 पर
Bookया1लिखकर भेजें। - HP Gas (एचपी): व्हाट्सएप नंबर 9222201122 पर
Bookलिखकर सेंड करें।
मिस्ड कॉल देकर सिलेंडर बुक करें (बिना इंटरनेट के)
यदि स्मार्टफोन या व्हाट्सएप नहीं है, तो अपने गैस एजेंसी में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एक मिस्ड कॉल दें:
Indane: 8454955555 | Bharat Gas: 7710955555
मिस्ड कॉल जाते ही कॉल कट जाएगी और सिलेंडर बुकिंग कन्फर्मेशन का एसएमएस बुकिंग नंबर के साथ आ जाएगा।